Dehradun NewsBig News

रिटायर्ड ब्रिगेडियर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी, बोले दोषियों पर जल्द होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई फायरिंग में जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पर पहुंचे। सीएम ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: CM

सीएम धामी ने कहा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश की जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सीएम ने कहा अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे तत्वों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती: DGP दीपम सेठ ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें