Dehradun News

उत्तराखंड में नहीं होगी बिजली महंगी, विद्युत नियामक आयोग ने जारी किया टैरिफ

उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने प्रेस वार्ता कर बिजली के दाम इस साल नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।

उत्तराखंड में नहीं होगी बिजली महंगी

विद्युत नियामक आयोग ने बिजली टैरिफ जारी कर दिया है। उपभोक्ताओं को इस बार आयोग ने राहत दी है। बता दें यूपीसीएल (UPCL) ने मौजूदा टैरिफ पर 16 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद उपभोक्ताओं की निगाहें सरकार और नियामक आयोग के अगले कदम पर टिकी थी। हालांकि आयोग ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए किसी भी स्लैब में बिजली की दरेंनहीं बढ़ाई है।

UPCL ने जारी की थी बिजली की दरें

बता दें फरवरी में बिजली दरों में 16.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को यूपीसीएल बोर्ड (UPCL board) से मंजूरी मिल चुकी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से फ्यूल एंड पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) के तहत की गई थी। नई दरें लागू होने के बाद घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अब पहले की तुलना में अधिक बिजली बिल चुकाना पड़ता।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें