Bjp UttarakhandHighlight

कांग्रेस ज्वाइन करने वाले नेताओं को भट्ट ने बताया खराब मटेरियल, बोले विपक्ष को करना चाहिए विचार

भाजपा के बागी नेताओं पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुटकी ली है। महेंद्र भट्ट ने कहा जो नेता आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे वो सभी भारतीय जनता पार्टी के खराब मटेरियल हैं।

कांग्रेस ज्वाइन करने वाले नेताओं को भट्ट ने बताया खराब मटेरियल 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा बागी नेता कभी भाजपा का चेहरा नहीं हो सकते हैं। वो पार्टी के ख़राब मटेरियल थे। बीजीपी के बागियों पर कांग्रेस को पहले विचार करना चाहिए कि आखिर क्यों उन्हें पूर्व में ही भाजपा से निष्काषित किया गया है।

ये नेता होंगे कांग्रेस में शामिल

बता दें भाजपा के छह बागी नेता आज दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थमने वाले हैं। लिस्ट में पहला नाम भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी का नाम शामिल है। इसके अलावा सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल और रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार, लिस्ट देखें कौन होगा आपके जिले का प्रभारी

वहीं गढ़वाल से उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। सदस्य्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें