Bjp UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार, लिस्ट देखें कौन होगा आपके जिले का प्रभारी

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ़्तार देने के लिए नए सिरे से कैबिनेट मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंपे गए हैं। शुक्रवार देर शाम इसे लेकर प्रमुख सचिन मीनाक्षी सुंदरम की ओर से लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

उत्तराखंड में मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार

लिस्ट के अनुसार सतपाल महाराज को हरिद्वार का प्रभारी बनाया गया है। जबकि गणेश जोशी को टिहरी और रुद्रप्रयाग का प्रभार सौंपा है। इसके अलावा धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और सुबोध उनियाल को देहरादून का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मंत्री सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी और खजनदास को नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

मदन कौशिक को बनाया पौड़ी का प्रभारी

उधर मदन कौशिक को पौड़ी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि भारत चौधरी को चमोली और चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। इसके आलावा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को पिथौरागढ़ का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जबकि प्रदीप बत्रा को उधम सिंह नगर और मंत्री राम सिंह केड़ा को बागेश्वर का प्रभार मिला है।

Bjp Uttarakhand

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें