NationalHighlight

बड़ा झटका!, देश में पेट्रोल-डीजल हो गया महंगा, इतने से बढ़ गए दाम Petrol Diesel Price Increase

Nayara Energy Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में भारी तनाव चल रहा है। इसी बीच भारत के लिए एक बड़े झटके वाली खबर सामने आई है। पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। अचानक से तेल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहां पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं डीजल भी 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। जिससे आम लोगों की जेब में गहरा असर पड़ने वाला है।

बड़ा झटका!, देश में पेट्रोल-डीजल हो गया महंगा Nayara Energy Petrol Diesel Price Hike

दरअसल देश की बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने ये झटका दिया है। आज गुरुवार को कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। पेट्रोल के दाम 5.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है। आपको बता दें कि देशभर में न्यारा एनर्जी (Nayara Energy) के करीब 6,500 से ज्यादा पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) हैं। ये प्राइवेट सेक्टर में भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी है।

ये भी पढ़ें:- भारत में फिर लगने वाला है लॉकडाउन!, Lockdown due to War’ से देश में हलचल

इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम तेल भी बढ़ाएगा दाम!

ईरान वॉर के बीच नायरा एनर्जी की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। हालांकि अभी तक इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनी ने सादा पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि निजी कंपनी के दाम बढ़ने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही IOC और भारत पेट्रोलियम भी तेल के दाम बढ़ा सकता है। जिससे एक बार फिर आम इंसान की जेब पर इसका असर देखने को मिलेगा। ईरान वॉर की वजह से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद है। जिसके चलते भारत के साथ-साथ कई देशों के सामने ऊर्जा संकट गहरा गया है।

ये भी पढ़ें:- वॉर के बीच Crude Oil Price फिर 100 डॉलर के पार, भारत में होगी किल्लत, बढ़ेंगे दाम?

शहर वाइज पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर वाइज पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में 107.46 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 105.41 रुपये, मुंबई में 103.54 रुपए, बेंगलुरु में 102.92 रुपए, नोएडा में 95.16 रुपए और गुरुग्राम में 95.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

तो वहीं डीजल की कीमतें हैदराबाद में 95.70 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 92.39 रुपये, बेंगलुरु में 90.99 रुपए, मुंबई में 90.03 रुपये, नोएडा में 88.31 और गुरुग्राम में 88.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें:- भीषण सड़क हादसा!, डंपर से टक्कर के बाद बस पूरी तरह जलकर हुई खाक, जिंदा जल गए यात्री

भारत में एलपीजी की भी किल्लत सता रही

ईंधन की कमी की वजह से कई शहरों से पेट्रोल पंपों में लंबी लाइनों की खबर सामने आ रही हैं। तो वहीं इसी बीच एलपीजी पर भी संकट मडरा रहा है। देश में LPG की किल्लत के चलते कमर्शियल गैस सप्लाई में कटौती की गई है। जिससे इस सेक्टर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस के लिए भी देशभर में लंबी लाइनें देखने को मिल रही है।

सिर्फ तेल और गैस ही नहीं बल्कि हर सेक्टर में आएगा संकट!

आपको बता दें कि ईरान-इजराइल के बीच चल रही वॉर अभी फिलहाल रूकती हुई नजर नहीं आ रही हैं। अमेरिका के शांति प्रस्ताव को पहले ही ईरान ठुकरा चुका है। ऐसे में वॉर लंबी चलने से ना सिर्फ कच्चे तेल और गैस स्पलाई में संकट आएगा बल्कि वैश्विक महंगाई खासकर खाद्य सुरक्षा, उर्वरक (fertilizer) की कमी और समुद्री व्यापार मार्गों में रुकावट के कारण आर्थिक विकास की रफ्तार भी धीमी हो सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें