
Lockdown in India 2026: भारत में एक बार फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है। लोगों को डर है कि देश में COVID-19 जैसे ही एक बार फिर Lockdown in India 2026 ना लग जाए। दरअसल पीएम मोदी ने संसद में भारत में कोरोना जैसे हालात के लिए लोगों को तैयार रहने को कहा हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया और गूगल पर लोग लॉकडाउन से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। लोग घबराए हुए हैं कि क्या कोरोना की तरह ही अब व़ॉर की वजह से देशभर में फिर से तालाबंदी होगी? चलिए जानते हैं कि क्या वाकई भारत में लॉकडाउन लगने वाला है?
भारत में फिर लगने वाला है लॉकडाउन! Lockdown in India 2026
ईरान-इजराइल के बीच चल रही वॉर के वजह से वैश्विक तनाव बढ़ रहा है। तेल और LPG सप्लाई को लेकर चिंताएं पहले से ही बढ़ी हुई है। इसी बीच अब देशभर में लोगों को लॉकडाउन का डर सता रहा है। बीते 24 घंटों में Lockdown due to War, India Lockdown News, और Lockdown 2026 जैसे Google Keywords सोशल मीडिया और गूगल पर सर्च किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- बड़ा झटका!, देश में पेट्रोल-डीजल हो गया महंगा, इतने से बढ़ गए दाम Petrol Diesel Price Increase
Lockdown due to War’ कर रहा ट्रेंड
इसकी एक वजह ये भी है इसी समय (24 मार्च ) के दौरान ही साल 2020 में देशभर में कोविड के चलते लॉकडाउन लगा था। हालांकि इसके साथ ही Middle East War Impact, Oil Crisis India जैसे Keywords भी इसके साथ ट्रेंड कर रहे हैं। जो लोगों के मन में वॉर के चलते लॉकडाउन के डर को दिखा रहा है।
ये भी पढ़ें:- जंग अब लेगी भयानक रूप!, ‘होर्मुज’ बंद करने वाले ईरान के नौसेना कमांडर को उतारा मौत के घाट
संसद में Narendra Modi के बयान से मची हलचल
हाल ही में संसद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारत में कोरोना जैसे हालात के लिए तैयार रहने को कहा था। जिसके बाद से भी लोगों को लॉकडाउन का डर सता रहा है। हालांकि पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया था कि देश इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि वैश्विक संकट का असर आम जनता और किसानों पर नहीं पड़ेगा। साथ ही सरकार ने ये भी साफ किया कि देश में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
ये भी पढ़ें:- लॉकडाउन?, भारत में दोबारा होंगे कोरोना जैसे हालात!, PM Modi ने दी चेतावनी
लॉकडाउन नहीं, सतर्कता की जरूरत
हालांकि आपको बता दें कि देश में फिलहाल थोड़ी बहुत गैस की किल्लत आदि देखने को मिल रही है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को पहले ही वर्क फॉर्म होम दे चुकी है। लेकिन फिलहाल अभी देश में लॉकडाउन जैसी कोई भी स्थिति नहीं बन रही है। भारत में सरकार का किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है। लोगों से अपील है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें।