International News

जंग अब लेगी भयानक रूप!, ‘होर्मुज’ बंद करने वाले ईरान के नौसेना कमांडर को उतारा मौत के घाट

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच इजरायल के दावे ने एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है। इन दावे के बाद अब दोनों के बीच छिड़ी जंग और भी ज्यादा भयानक रूप ले सकती है। दरअसल एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि होर्मुज बंद करने वाले ईरान के नौसेना कमांडर को इजरायल ने मौत के घाट उतार दिया है।

Iran

Iran-Israel War: ‘होर्मुज’ बंद करने वाले ईरान के नौसेना कमांडर को उतारा मौत के घाट

ईरान और इजरायल के जंग के बीच इजरायली अधिकारी ने कहा कि ईरान के विशिष्ट नौसैनिक बल के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी दक्षिणी ईरान में एक हमले में मारे गए। बताया जा रहा है कि ईरान के शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की मौत पोर्ट शहर बंदर अब्बास में हुए हमले में हुई है।

ये भी पढ़ें:- भारत में फिर लगने वाला है लॉकडाउन!, Lockdown due to War’ सर्च से देश में हलचल

अधिकारी की माने तो तंगासिरी होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की निगरानी में थे। बताते चलें कि होर्मुज स्ट्रेट ही वो अहम जलमार्ग है जिसपर ईरान का नियंत्रण है। इसी कारण मध्य पूर्व से तेल और गैस की सप्लाई को पूरी तरह से बाधित किया है।

जंग अब लेगी भयानक रूप!

अगर इस हमले की पुष्टि हो जाती है, तो ये ईरान की सैन्य नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका है। इसके कारण फारस की खाड़ी में उसकी रणनीति पर भी असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:- बड़ा झटका!, देश में पेट्रोल-डीजल हो गया महंगा, इतने से बढ़ गए दाम Petrol Diesel Price Increase

लगातार युद्ध में हो रहे बड़े नुकसान

आपको बता दें कि अगर तंगसिरी की मौत की पुष्टि होती है तो इस वॉर में मारे गए वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों की लंबी लिस्ट में उनका भी नाम दर्ज हो जाएगा। बता दें कि 28 फरवरी से ये जंग जारी है। इसी दिन अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले करने शुरू किए थे।

खामेनेई और अन्य नेताओं की भी मौत

बता दें कि इस जंग के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने का भी दावा किया गया था। जो बाद में सच भी साबित हुआ। सुप्रीम लीडर की मौत ईरान के लिए सबसे बड़ा नुकसान था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें