Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड के इन जिलों में Avalanche का खतरा!, अगले कुछ घंटे भारी, सावधान रहें

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड के लिए आने वाले कुछ घंटे भारी रहेंगे। डीजीआरई (DGRE) चंडीगढ़ ने पांच जिलों के लिए भारी बारिश, बर्फबारी और हिमस्खलन का अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के इन जिलों ले लिए अलर्ट जारी (Uttarakhand weather update)

डीजीआरई (DGRE) चंडीगढ़ के अनुसार 21 मार्च शाम 5 बजे से 22 मार्च शाम 5 बजे तक उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना है। बर्फबारी व हिमस्खलन की संभावना के मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून द्वारा इन सभी जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के संबंध में पत्र लिखा है।

May be an image of blueprint, ticket stub and text

इन जिलों में रहेगा अधिक खतरा

डीजीआरई चंडीगढ़ के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में Danger Level 3 (ज्यादा खतरा) है। जबकि रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिले में Danger Level 1 (कम लेकिन मौजूद खतरा) है। इसका मतलब है कि अगर इन जिलों में ज्यादा बर्फ गिरी तो पहाड़ों से बर्फ खिसक सकती है, जिससे जान-माल का खतरा भी हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने यात्रियों से अपील की है कि बहुत जरूरी हो तभी बर्फ वाले इलाकों में जाएं, वरना यात्रा को टाल दें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें