Trending

अनोखा प्री-वेडिंग शूट!, कीचड़ में सफेद कपड़े पहन लाश की तरह लेटे कपल, Video Viral

Couple Pre Wedding Shoot Video Viral: आजकल शादी के पहले प्री-वेडिंग शूट का काफी चलन आ गया है। कपल अलग-अलग लोकेशन पर जाकर अपना शूट करवाते हैं। कई लोग इन प्री-वेडिंग शूट को बाकियों से थोड़ा हटकर बनाने के लिए नए एक्सपेरिमेंट भी करते हैं। हालांकि कई बार ये क्रिएटिविटी अजीब लग जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कपल का अनोखा प्री-वेडिंग शूट चर्चा का विषय बन गया।

अनोखा प्री-वेडिंग शूट!, कीचड़ में सफेद कपड़े पहन लाश की तरह लेटे कपल Couple Pre Wedding Shoot

दरअसल ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। इसमें कपल कीचड़ भरे पानी में लेटा हुआ नजर आ रहा है। दोनों की आंखें बंद है। वो पोज दे रहे हैं। तो वहीं फोटोग्राफर भी कीचड़ में उतरकर उनकी फोटो अच्छी आए तो उसके लिए उन्हें डायरेक्शन दे रहा है। सोशल मीडिया पर ये फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

https://twitter.com/rose_k01/status/2034138398274031680

वीडियो वायरल Pre Wedding Shoot Video Viral

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कपल कीचड़ से भरे पानी में सीधे लेटे हुए है। दोनों ने सफेद कपड़ें पहने हुए है। कीचड़ में दोनों ऐसे लग रहे है जैसे लाश पड़ी हो। फोटोग्राफर हर एंगल से उनका शूट कर रहा है। जिस व्यक्ति ने इस वीडियो को शेयर किया है उसने कैप्शन भी मस्त लिखा है। कैप्शन में लिखा, “प्री-वेडिंग शूट्स बहुत ही अजीब होते जा रहे हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें