Dehradun News

देहरादून में RSS का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय बैठक में पहुंचे 1493 कार्यकर्ता

देहरादून में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उत्तराखंड प्रांत की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा के समालखा में हो रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक को लेकर अहम जानकारी साझा की गई।

राष्ट्रीय बैठक में पहुंचे 1493 कार्यकर्ता

बुधवार को हुई इस प्रेस वार्ता में संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड से 1493 कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं, जिनमें 1438 प्रतिनिधि हैं। प्रांत कार्यवाह डॉ. दिनेश चमोला ने देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह बैठक संगठन की दिशा और आगामी कार्ययोजना तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि संघ का कार्य लगातार विस्तार कर रहा है और वर्तमान में देशभर में 65 हजार से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं।

संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना है संघ का फोकस

प्रेस वार्ता में बताया गया कि संघ का मुख्य फोकस सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना है। बीते सालों में संघ ने सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। प्रेस वार्ता के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि बैठक में समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने, हिंदू समाज की एकता को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सेवा कार्यों के विस्तार पर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें