मैकेनिक की सलाह पड़ी भारी!, एक ही परिवार के चार लोग खत्म

आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मौत किसी हादसे या फिर किसी बीमारी की वजह से नहीं हुई है। बल्कि रंगहीन और गंधहीन गेस की वजह से हुई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
दरअसल ये पूरा मामला घटना पुंगनूर के त्यागराजू स्ट्रीट इलाके का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बाइक के इंजन के कुछ हिस्सों को ठीक करवाया। मैकेनिक ने सलाह दी कि इंजन के नए पार्ट्स ठीक से सेट हो जाए, इसके लिए कुछ समय बाइक को लगातार चलाना। घर लौटकर व्यक्ति ने मैकेनिक की सलाह मानी। इसी सलाह के चलते उसने कुछ ऐसा किया कि उसका परिवार ही खत्म हो गया।
मैकेनिक की सलाह पड़ी भारी
व्यक्ति ने घर में ही बाइक को स्टार्ट करके खड़ा कर दिया। धीरे-धीरे बाइक के साइलेंसर से निकल रहा धुआं कमरे में इकट्ठा होना शुरू हो गया। जिसकी ना तो गंध थी और ना ही रंग। इसी वजह से बाइक से निकल रहे धुएं का पता नहीं लग सका। इसी बीच एक और काम किया गया। ठंड होने की वजह से परिवार ने घर के सारे खिड़की-दरवाजे भी बंद कर दिए। पूरा घर बंद था तो कहीं से भी गैस बाहर नहीं निकल पाई।
दम घुटने से 4 लोगों की मौत
धीरे-धीरे गैस पूरे घर में भर गई। जिससे कमरे में ऑक्सीजन लेवल खत्म हो गया। कुछ ही देर बाद धुआं या फिर गैस से दम घुटने से पूरे परिवार की मौत हो गई। पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे सोए थे लेकिन दोबारा उठ नहीं सके। अगली सुबह गेट ना खुलने पर पड़ोसियों को शक होने पर इस मामले का पता चला।