International News

वॉर के बीच तानाशाह Kim Jong Un ने भी दागी मिसाइलें, मचा हड़कंप, एक और जंग की शुरूआत?

Kim Jong Un north korea launched 10 missiles: ईरान और इजरायल जंग के बीच एक और इलाके से तनाव की खबर सामने आ रही है। अब नॉर्थ कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un ने भी मिसाइलें दाग दी है। साउथ कोरिया ने इसकी पुष्टि की है।

अल अरबिया के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने 10 मिसाइलें दागी हैं। ये मिसाइलें ऐसे समय पर दागी गई है जब पहले से ही मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है। बता दें कि अमेरिका और साउथ कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा था। इसी बीच ये मिसाइलें दागी गई है। दोनों साउथ और नॉर्थ कोरिया के बीच काफी लंबे समय से तनाव है।

वॉर के बीच तानाशाह ने दागी मिसाइलें Kim Jong Un north korea launched10 missiles

दरअसल नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन चीन और रूस के काफी करीबी माने जाते है। तो वहीं साउथ कोरिया अमेरिका का सहयोगी रहा है। यहीं कारण है कि साउथ कोरिया में अमेरिकी सैन्य बेस भी है।

किम ने ऐसे वक्त पर मिसाइल दागी जब अमेरिका ने साउथ कोरिया से अपने कुछ THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को हटाया। इन मिसाइलों के दागे जाने पर साउथ कोरिया समेत जापान में भी हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें:- भारत आ रहे जहाज को Iran ने उड़ाया, दो भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय का बयान आया

नॉर्थ कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण

रिपोर्ट्स की माने तो नॉर्थ कोरिया ने समुंद्र की तरफ मिसाइल दागी है। अक्सर उन्हें समुंद्र की ओर मिसाइल परीक्षण करने हुए देखा गया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है। जब किम जोंग उन ने पड़ोसी देश को डराने के लिए ये हरकत की हो। हालांकि इस बार सारा खेल टाइमिंग का है।

एशिया के इन जोन में भी हालात तनावपूर्ण होने की आशंका!

मिडिल ईस्ट में पहले से ही वॉर से हालात काफी खराब हैं। दोनों अमेरिका और इजराइल ईरान पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर कोरिया की तरफ से भी मिसाइड दागने को एशिया के इस जोन में भी हालात तनावपूर्ण होने की तरफ इशारा कर रही हैं।

जापान ने भी की मिसाइलों के दागे जाने की पुष्टि

जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को उत्तर कोरिया की तरफ से संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया गया। खबरों की माने तो मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर जाकर गिरी। हालांकि इससे अभी फिलहाल नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें