Highlight

धामी सरकार ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी, सड़कों से लेकर बाढ़ सुरक्षा तक करोड़ों स्वीकृत

प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट्स को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों रुपए की योजनाओं को मंजूरी दी है। अलग-अलग जिलों में सड़क चौड़ीकरण, अस्पतालों में विद्युत कार्य, बाढ़ सुरक्षा और नगर निगम परियोजनाओं के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है।

रुड़की में विद्युत कार्यों के लिए 3.93 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने एस.सी.एस.पी. के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पाबौ में बेड़ा–जगड़ मोटर मार्ग के 1.00 से 5.00 किलोमीटर तक सुदृढ़ीकरण और डामरीकरण के लिए 3.58 करोड़ स्वीकृत किए हैं। वहीं हरिद्वार जिले के राजकीय उपजिला चिकित्सालय रुड़की में विद्युत कार्यों के लिए 3.93 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

मसूरी में न्यू कैंट मोटर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

राज्य योजना के तहत देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट मोटर मार्ग को दो लेन से 10.50 मीटर चौड़ा करने के लिए भी 16.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह कार्य सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल तक, किलोमीटर चैनेज 0.375 से 1.625 तक किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा कार्य और शारदा नदी के दाएं तटबंध पर बूम व उचौलीगोठ में बाढ़ सुरक्षा के लिए 15.69 करोड़ की योजना को भी मंजूरी दी गई है।

पिथौरागढ़ में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण को मिली हरी झंडी

नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में एकत्रित लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 6.79 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नगर निगम पिथौरागढ़ में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए 9.81 करोड़ रुपए की योजना को भी हरी झंडी दी गई है। इसके साथ ही टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 14.24 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस परियोजना के लिए पहली किश्त के रूप में 1 करोड़ जारी करने का अनुमोदन भी मुख्यमंत्री ने दिया है।

चारधाम समय अन्य पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया है। इसके तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एआई आधारित फेसियल रिकग्निशन सिस्टम और डाटा एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें