Big NewsDehradun News

देहरादून में मंदिर के पास बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में फैली दहशत

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाऊवाला स्थित बालासुंदरी मंदिर के पास जंगल में बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

देहरादून में मंदिर के पास बोरे में मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को जंगल में पड़े एक बोरे से बदबू आ रही थी। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा। जिसमें एक महिला का शव था। बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है।

3 से 4 दिन पहले हुई थी महिला की हत्या: पुलिस

पुलिस के अनुसार शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की हत्या करीब 3 से 4 दिन पहले की गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dehradun crime
जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें