TrendingHighlight

क्वालिटी टेस्ट में फेल हुआ भारतीय किचन का लोकप्रिय मसाला, खराब हो सकता है लीवर

Everest Masala Fail Quality Test: लगातार खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामले देखने को मिल रहे हैं। दूध, दही पनीर आदि चीजों में तो आपने कई बार मिलावट के मामले सुने होंगे लेकिन अब आपको किचन के मसाले भी इससे सेफ नहीं है। हाल ही में सामने आई लैब रिपोर्ट में पता चला कि हर घर का पसंदीदा मासला ब्रांड Everest के चार मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए। इन मसालों में तय सीमा से अधिक मात्रा में पेस्टिसाइड(Pesticides) और बैक्टीरिया मिलने की बात सामने आई।

Everest

क्वालिटी टेस्ट में फेल हुआ भारतीय किचन का लोकप्रिय मसाला Everest Masala Fail Quality Test

दरअसल Trustified नाम के एक यूट्यूब चैनल ने ये दावा किया है कि Everest के मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए है। एक मार्च 2026 को ये वीडियो अपलोड की गई है। वीडियो के अनुसार Everest के चार मसालों यानी की Everest Garam Masala, Everest Kitchen King Masala, Everest Kashmiri Lal Chilli Powder और Everest Meat Masala को लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया। D-Mart से इन मसालों को खरीदा गया था।

Everest के चार मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल

Everest Garam Masala

लैब टेस्ट की रिपोर्ट के मताबिक Everest Garam Masala में दो पेस्टिसाइड Acetamiprid और Azoxystrobin पाए गए। जो कि FSSAI की तय सीमा से काफी अधिक थे। इसके साथ ही Enterobacteriaceae नाम का बैक्टीरिया भी इसमें तय मानक से ज्यादा मात्रा में पाया गया।

Everest Kitchen King Masala

तो वहीं Everest Kitchen King Masala में भी Enterobacteriaceae बैक्टीरिया, तीन पेस्टिसाइड, Thiamethoxam, Carbendazim/Benomyl और Carbendazim भी तय सीमा से ज्यादा पाया गया।

Everest Kashmiri Lal Chilli Powder

इसके अलावा Everest Kashmiri Lal Chilli Powder में पेस्टिसाइड अधिक मात्रा में तो नहीं मिला। हालांकि इसमें Enterobacteriaceae बैक्टीरिया ज्यादा पाया गया।

Everest Meat Masala

Everest Meat Masala में Enterobacteriaceae बैक्टीरिया, चार पेस्टिसाइड Ethion, Tebuconazole, Azoxystrobin और Fluopyram तय सीमा से ज्यादा मिले।

एवरेस्ट के ये सभी मसाले FSSAI के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

खराब हो सकता है लीवर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक Enterobacteriaceae बैक्टीरिया में E. coli, Salmonella और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया शामिल होते हैं। अगर मसालों में इसकी क्वांटिटि ज्यादा होती है तो उसका मतलब मसालों को सही से साफ या फिर सुखाया नहीं गया है। ऐसे मसालों के इस्तेमाल से दस्त, पेट दर्द, उल्टी, फूड पॉइजनिंग आदि पेट की समस्याएं हो सकती हैं। तो वहीं पेस्टिसाइड की अधिक मात्रा से लिवर, आंतों और नर्वस सिस्टम पर भारी असर पड़ता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें