Is Instagram Down Today: अचानक ठप हुआ इंस्टाग्राम, यूजर्स को आ रही दिक्कत

Is Instagram Down Today: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ठप हो गया है। ऐप आउटेज का सामना कर रहा है। जिसके चलते यूजर्स को इसे चलाने में काफी दिक्कत आ रही है। ऐप के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं। यूजर्स की माने तो उनकी आईडी से प्लेटफॉर्म एक्सेस (Instagram Login) नहीं हो पा रहा है। लोग X पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।
Is Instagram Down Today: अचानक ठप हो गया इंस्टाग्राम, यूजर्स को आ रही दिक्कत
दरअसल इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर की माने तो सुबह नौ बजे से ही यूजर्स को इंस्टाग्राम चलाने में समस्या आ रही है। सुबह से ही लोग X पर इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। डाउनडिटेक्टर पर 83 प्रतिशत यूजर्स ने ऐप में इशु बताया। तो वहीं 13 प्रतिशत ने वेबसाइट डाउन और 4 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन इश्यू की शिकायत की।
ये भी पढ़ें:- Momos-Chaap छीन रहे सांसें!, खाकर सोए भाई-बहन, रात में ही चली गई जान
यूजर्स को आ रहीं ये दिक्कतें
यूजर्स का कहना है कि उन्हें ऐप पर लॉग-इन करने में दिक्कत आ रही है। तो वहीं कुछ के मैसेज (Instagram Message) डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं।कई यूजर्स को अनएक्सपेक्टेड एरर का मैसेज दिख रहा है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पा रहा है कि इंस्टाग्राम के डाउन होने की असल वजह क्या है। कंपनी की तरफ से फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें:-WhatsApp Web Down?, लॉग-इन करने में आ रही दिक्कत
X पर मीम्स की बाढ़
इंस्टाग्राम के डाउन होने पर लोग X पर इसकी शिकायत करने लगे। वहां मीम्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स इसको लेकर मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।