Momos-Chaap छीन रहे सांसें!, खाकर सोए भाई-बहन, रात में ही चली गई जान

Punjab Siblings Die After Eating Momos Chaap: अगर आपका बच्चा भी मोमोज या फिर चाप खाता है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों की ये फेवरेट डिश सांसें छीन रही है। दरअसल पंजाब के तरनतारन में एक ही परिवार के दो बच्चों की रहस्यमय तरीरे से मौत हो गई। अचानक से छह और नौ साल के दोनो भाई बहन की तबीयत खराब हुी। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि दोनों की ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके मातम पसरा हुआ है।

मोमोज-चाप खाकर सोए भाई-बहन, रात में ही चली गई जान Punjab Siblings Die After Eating Momos Chaap
मृत बच्चों की पहचान छह साल के आरव और उसकी नौ साल की बहन दानिका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम सब कुछ नॉर्मल था। हालांकि रात को अचानक से दोनों बच्चों की स्थिति बदल गई।
ये भी पढ़ें:- Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, युद्ध के बीच भी बड़ी गिरावट, जानें रेट
मोमोज और चाप खाने से बिगड़ी तबीयत
खबरों की माने तो 40 साल के पिता विशाल ने बच्चों की जिद पर एक रेहड़ी वाले से मोमोज और चाप लेकर आए थे। दोनों ने आठ बजे के करीब ये खाया। हालांकि इसके दो घंटे बाद यानी की करीब 10 बजे दोनों की एक साथ तबीयत बिगड़ी। दोनों को उल्टी और बेचैनी हुई। तुरंत ही परिवार वाले उन्हें डॉक्टर के पास ले गया।
ये भी पढ़ें:- स्टेज पर थी दुल्हन, सिरफिरे ने चढ़कर मारी गोली, देखते रह गए लोग, Video देख कांप जाएगी रूह
अस्पताल में ही तोड़ा दम
डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। लेकिन दोनों की हालत बिगड़ती ही जा रही थी। तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्चों की मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।