Haridwar NewsHighlight

हाईवे पर मौत का तांडव! बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर के बाद 5 गाड़ियों में आग, जिंदा जली महिला – Dehradun Haridwar Highway Accident

Dehradun Haridwar Highway Accident: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिन आठ मार्च जब पूरा देश वर्ल्ड कप मुकाबला देख रहा था। उस दौरान उत्तराखंड में एक भीषण हादसा हो गया। रविवार देर रात 21.18 बजे देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर भीषण सड़क हादसा( Haridwar News) हो गया।

बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर के बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार में आग लग गई। देखते ही देखते औऱ भी वाहन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में जहां एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

dehradun-haridwar-highway-accident

बस-ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर के बाद 5 गाड़ियों में आग, Dehradun Haridwar Highway Accident

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात होटल गोडविन के सामने मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर रायवाला से हरिद्वार की तरफ उत्तराखंड रोडवेज की बस जा रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर स्वराज-735 ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही स्कॉर्पियों भी दर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। जिसके चलते उसमें भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। जिसकी वजह से कार में आग लग गई। इसी के कारण अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए।

Haridwar News: जिंदा जली महिला, 15 लोग घायल

इस हादसे में एक 30 साल की महिला कुसुम की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे है। सुचना मिलते ही पुलिस व दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वाहनों में लगी आग को काबू किया गया। घायलों को भी अस्पताल भेजा गया। बताते चलें कि सभी व्यक्ति अपनी ट्रक्टर ट्राली मे झंडा मेला देहरादून से अपने घर वापस बिजनौर जा रहे थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें