मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने लिया एक्शन

हल्द्वानी में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बता दें पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ये एक्शन लिया है।
ये है मामला
पुलिस के अनुसार 6 मार्च को एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च को उनके पड़ोस में रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के घर में एक युवक जबरन घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अरेस्ट
नैनीताल एसएसपी के निर्देश पर पुलिस एक विशेष टीम का गठन कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुराग जुटाकर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 मार्च को जेल रोड स्थित शीशम बाग कॉलोनी से आरोपी को दबोच लिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया है।
20 साल का है आरोपी युवक
नैनीताल पुलिस के मुताबिक आरोपी नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र के नया गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।