हिप बोन में सीरियस इंजरी गर्दन में…, देहरादून के Youtuber Anurag Dobhal की हालत नाजुक

Youtuber Anurag Dobhal Health Update: “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस बहुत जरूरत थी प्यार की…”ये शब्द थे उत्तराखंड के यूट्यूबर UK07 Rider यानी कि अनुराग डोभाल के। इसके कुछ ही मिनट बाद उनकी कार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से डिवाइडर से टकरा गई। हैरानी की बात तो ये है कि ये पूरा हादसा इंस्टाग्राम पर लाइव हुआ।
हजारों फैंस ने लाइव अनुराग को आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपनी आखों से देखा। इस घटना के बाद उन्हें मेरठ के शुभारती अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। अब उनकी हेल्थ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। चलिए शुरूआत से जानते है कि आखिर उस लाइव में क्या हुआ और अब अनुराग की हालत कैसी है?
लाइव आकर किया आत्म्हत्या का प्रयास Youtuber Anurag Dobhal UK07 Rider Accident Live
दरअसल बीते दिन शनिवार रात अनुराग डोभाल अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। लाइव के दौरान ही वो कार भी ड्राइव कर रहे थे। देखते ही देखते आचानक उन्होंने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ले गए। इसी तेज रफ्तार में मेरठ एक्सप्रेसवे पर उनकी फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इस खौफनाक मंजर को उनके फॉलोअर्स ने लाइव देखा और इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्सिडेंट से पहले कहा ये
अपने लाइव के दौरान उन्होंने कई ऐसी बातें कही जिससे ये हादसा नहीं बल्कि उनका आत्महत्या का प्रयास लग रहा है। लाइव के दौरान अनुराग काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस बहुत जरूरत थी प्यार की और लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं…” इसके बाद उन्होंने कहा “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव” और तेज स्पीड में गाड़ी भगा दी।
अनुराग डोभाल की हालत नाजुक Youtuber Anurag Dobhal Health Update
इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। एक्सीडेट के बाद राहगिरों ने अनुराग को तुरंत कार से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे तुरंत ही मेरठ के सुभारती अस्पताल में ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। अभी तक आई अपडेट के मुताबिक उनकी हालत अभी फिलहाल नाजुक बनी हुई है। उनके गर्दन और पीछे के हिस्से में गहरी चोटें आई हैं साथ ही हिप बोन में भी सीरियस इंजरी है।
मानसिक तनाव से गुजर रहे UK07 Rider
बताते चलें कि दें कि पिछले कुछ समय से अपने पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं की वजह से अनुराग मानसिक तनाव से गुजर रहे है। इस हादसे से कुछ दिन पहले ही अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे लंबी एक इमोशनल वीडियो डाली थी। जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में चल रही उथल पुथल के बारे में बताया था।
कुछ ही दिन पहले दो घंटे का वीडियो किया था अपलोड
वीडियो में उन्होंने परिवार के साथ विवाद, पत्नी के छोड़कर, जाने शादी में आई दरारें, घर छोड़ने की नौबत और मानसिक तनाव आदि को लेकर खुलकर बताया। ये सब बताते हुए वो कई बार रोते हुए भी दिखे। साथ ही उन्होंने इसको अपनी आखिरी वीडियो भी कहा था। जिसके बाद से ही फैंस उनके लिए चिंतित थे कि वो कुछ गलत कदम ना उठा लें।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर भी अनुराग के लाखों फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि अनुराग जल्द ठीक होंगे और इस मुश्किल दौर से बाहर निकलेंगे।