Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में 26 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम, एक क्लिक में पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इस बार शुरू से ही बदला हुआ सा नजर आ रहा है। फरवरी के आखिर तक रहने वाली हल्की ठंड अब जाती दिख रही है, उसकी जगह तेज धूप और बढ़ते तापमान ने ले ली है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में 26 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप खिलने के कारण दोपहर के तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है।

फरवरी में ही गर्मी का होने लगा एहसास

राजधानी देहरादून समेत राज्य के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बढ़ते पारे ने लोगों को फरवरी में ही मई या जून जैसी गर्मी का एहसास करा दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। देहरादून (Dehradun Weather News) का अधिकतम तापमान 27.5°C तक पहुंच गया है, जो सामान्य औसत से 4 डिग्री अधिक है। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। जबकि देहरादून का न्यूनतम तापमान 12.4°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें