हैरान न हों! डिलीवरी बॉय नहीं अब रोबोट लेकर आएगा सामान, भारत में यहां शुरू होगी डिलीवरी

Robot AI Delivery: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारे रोजमरा की जिंदगी में इस्तेमाल हो रही है। अब ये डिलीवरी सेक्टर में भी इस्तेमाल की जाएगी। जी हां जिसका प्रयोग भारत में शुरू हो रहा है। अब रोबोट आपके घर सामान पहुंचाएंगे। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में दुनिया का पहला पब्लिक ऑटोमेटेड फिजिकल एआई डिलीवरी नेटवर्क शुरू किया जा रहा है। बिना किसी इंसानी के हस्तक्षेप के ड्रोन और रोबोट की मदद से ग्राहकों के घर पर सामान पहुंचाया जाएगा।
हैरान न हों! अब रोबोट आपके घर लेकर आएगा सामान
स्काई पोर्ट से ‘स्काई शिप’ नाम के ड्रोन उड़ते है जो पैकेज को डिलीवरी की जगह पहुंचाते हैं। ड्रोन पैकेज को सुरक्षित स्मार्ट बॉक्स ‘अराइव प्वाइंट’ पर छोड़ते हैं। जिसके बाद ऑटोमेटेड रोबोट या फिर ऑटोबोट्स ग्राहक के दरवाजे पर सामान को पहुंचाता है। ये पूरा प्रोसेस एआई सिस्टम से नियंत्रित होता है। इससे डिलीवरी फास्ट और ज्यादा सुरक्षित होती है।
भारत में यहां शुरू होगी डिलीवरी
इस पहल में Sky Air Mobility और Arrive AI की प्रमुख भूमिका है। लोकल डिलीवरी पोर्ट ‘स्काई पोर्ट’ को एआई सिस्टम से कनेक्ट किया गया है ताकि जोड़ा गया है, जिससे पूरा प्रोसेस Automatic हो।
AI समिट में भी हुआ था प्रदर्शन
बताते चलें कि गुरुग्राम के सेक्टर 102 में अभी फिलहाल चार आधुनिक एआई स्काई पोर्ट हैं। हाल ही में ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में भी इस तकनीक का प्रदर्शन किया गया था। अगर ये मॉडल सफल होता है तो आने वाले समय में भारत के अन्य शहरों में भी रोबोट और ड्रोन से डिलीवरी मुमकिन हो पाएगी।
इंसानों जैसे काम करने वाले बन रहे रोबोट
हाल ही में एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की थी। जिसमें भविष्य की तकनीक की झलक थी। उनकी कंपनी टेस्ला ह्यूमनॉइड रोबोट पर काम कर रही है। ये रोबोट इंसाने की तरह ही रोजमर्रा के कई काम कर सकेंगे।