Kareena Kapoor रखती हैं रोजा? खुद किया था ये बड़ा खुलासा – Ramadan 2026

Ramadan 2026: इन दिनों सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी इफ्तार, सहरी और रोजे की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक रोजे की झलकियां पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि क्या करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी सैफ अली खान से शादी करने के बाद रोजा रखती होंगी। क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। चलिए इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के जवाब जानते है।
Kareena Kapoor रखती हैं रोजा? खुद किया था ये बड़ा खुलासा
करीना कपूर ने भले ही सैफ अली खान के साथ शादी कर ली हो। बेशक उन्होंने अपने नाम के बाद खान सरनेम जोड़ लिया हो। लेकिन लेकिन वो रमजान के महीने में रोजा नहीं रखती। जी हां, इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के समय किया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों करीना का एक थ्रोबैक इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है। ये इंटरव्यू क्रू फिल्म की प्रमोशन के दौरान का है। रमजान के दौरान ये फिल्म रिलीज हुई थी। ऐसे में इस दौरान उन्होंने रमजान के बारे में कई बातें बताई थीं।
रोजा को लेकर करीना ने किया था ये बड़ा खुलासा
करीना कपूर ने कहा था,”मैं रोजा नहीं रखती क्योंकि मुझे आज भी इसके सही तौर तरीके नहीं पता और मैं कुछ भी गलत नहीं करना चाहती हूं। मेरी शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई है। मेरे पति सैफ अली खान रोजा रखते हैं। लेकिन उन्होंने मुझे इसके लिए कभी नहीं कहा। मुझे तरह के फूड से प्यार है और मैं दिन के 24 घंटे खाती रहती हूं। मुझे बहुत भूख लगती है। ऐसे में मैं रोजा नहीं रख सकती हूं।”
करीना ने धर्म भी नहीं बदला
बता दें कि करीना कपूर पंजाबी परिवार से आती हैं। साल 2012 में उन्होंने सैफ अली खान के साथ शादी की थी। करीना और सैफ ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद उन्होंने कोई धर्म भी नहीं बदला है।