NationalHighlight

नीले ड्रम में एक और शव!, पिता की हत्याकर किए कई टुकड़े, सिर को दूर फेंक आया, ऐसे खुला राज

एक बार फिर नीले ड्रम की वारदात से पूरा देश दहल गया है। इस बार ये मामला लखनऊ से सामने आया है। यहां पर एक 21 साल के इकलौटे बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। ना सिर्फ हत्या बल्कि शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया।

पिता का सिर काटकर कार में 21 किलोमीटर दूर फेंक आया। बहन ने पिता के शव के टुकड़े होते हुए देखे भी। आरोपी बेटे ने अपनी बहन को भी किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। जिससे डरकर बहन ने किसी को कुछ नहीं बताया।

नीले ड्रम में एक और शव!, पिता की हत्याकर किए कई टुकड़े

दरअसल ये पूरी वारदात आशियाना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-L की है। मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है।वो पैथोलॉजी लैब के मालिक था। साथ ही शराब का कारोबार भी करते थे। पिता का सिर फेंकने के बाद बेटे अक्षत ने कार की सफाई भी की।

ये भी पढ़ें:- भारत के इस राज्य का बदला नाम!, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ये होगा नया नाम

BLUE DRUM CASE Lucknow-son-kills-father

खुद ही लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

हत्या करने के तीन दिन बाद आरोपी नें थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस की पूछताछ पर बेटा धबराया हुआ दिखाई दिया। जब उससे सख्ती से पूछा गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में जो उसने बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

Blue drum case

सिर को 21 किलोमीटर दूर फेंक दिया

पुलिस ने देर रात उस नीला ड्रम को बाहर निकाला। जिसमें आरोपी ने अपने पिता को काटकर रखा था। ड्रम में पन्नी के अंदर मानवेंद्र सिंह का धड़ पैक मिला। पुलिस ने घर में रखे नीले ड्रम से शव के टुकड़े बरामद किए। कई अंग अभी नहीं मिले है। आरोपी की निशानदेही पर उन्हें खोजा जाएगा।

क्यों की पिता की हत्या?

आरोपी ने बताया कि उसके पिता उसे NEET क्वालीफाई करके MBBS करवाना चाहते थे। हालांकि बेटा MBBS नहीं करना चाहता था। वो चाहता था कि पैथोलॉजी लैब की जगह लॉन या रेस्टोरेंट खोला जाए। जिससे बिजनेस अच्छा चलेगा। इसी बात को लेकर 20 फरवरी को उसकी पिता से बहस हुई। गुस्से में उसने अपने ही पिता की लाइसेंसी राइफल से उनपर गोली चला दी।

Blue drum case
मृतक मानवेंद्र सिंह

21 साल का बीकॉम का छात्र है आरोपी

हत्या की सूचना के बाद मानवेंद्र के परिवार से भी लोग पहुंचे। बता दें कि आरोपी बीकॉम का छात्र है। मां का नौ साल पहले ही निधन हो गया था। पिता ने ही बेटे अक्षत (21)और बेटी कृति (17) की देखभाल की।

Blue drum case
21 साल का आरोपी बेटा अक्षत

तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर तक लेकर गया शव

आरोपी बेटे ने पिता की हत्या के बाद ने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। वो पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर एक खाली कमरे में लेकर आया। जिसके बाद उसने बाजार से आरी खरीदी। शव के कई टुकड़े किए। सिर और बाकी कुछ टुकड़ों को वो दूर सदरौना गांव में फेक कर आ गया। बाकी हिस्सों को उसने पॉलीथिन में पैक किया और नीले ड्रम में भर दिया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें