NationalHighlight

भारत के इस राज्य का बदला नाम!, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, ये होगा नया नाम

Kerala new name Keralam meaning: अमुमन विपक्ष की तरफ से कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास आता है तो वो अक्सर लंबी बहस, फाइलों के अटक जाने के बाद ठंडे बस्ते में चली जाती है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ। दरअसल दक्षिण भारत के अहम राज्य में से एक केरल ने राज्या का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था। आज मंगलवार को बिना किसी लंबे प्रोसेस के इस प्रस्ताव को मंजूदी दे दी गई है।

भारत के केरल राज्य का बदला नाम! Kerala new name

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार ने राज्य का नाम ‘केरल’ से ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव भेजा था। पहली ही मीटिंग में इस प्रस्ताव पर फैसला लिया गया। केंद्रीय कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

‘केरल’ से ‘केरलम’ होगा नाम Kerala new name Keralam

आपको बता दें कि ये फैसला उस समय आया है जब केरल में अप्रैल और मई के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये तो आप जानते ही होंगे की बीजेपी काफी सालों से केरल में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी के लिए दक्षिण भारत में अपनी पैठ जमाने के लिए केरल काफी अहम राज्य बन जाता है।

अप्रैल-मई में केरल में होने वाले है चुनाव

केरल के लोग अपनी संस्कृति और अपनी भाषा मलयालम को लेकर काफी सेंसिटिव है। अगर केंद्र सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को लटकाया या खारिज किया जाता तो वामपंथी गठबंधन (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन (UDF) आने वाले चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बना सकता था।

सर्वसम्मति से पास किया गया था प्रस्ताव

24 जून 2024 को केरल विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पास किया गया था। इस प्रस्ताव पर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी (LDF) और विपक्षी कांग्रेस (UDF) दोनों की मंजूरी थी।

‘केरलम’ शब्द का असली मतलब क्या है? Keralam meaning?

आपको बता दें कि जो लोग मलयालम भाषा बोलते है वो हमेशा अपने राज्य को केरलम ही कहते हैं। ये कोई नया नाम नहीं है। ये केरल का मूल नाम है। केरल मतलब- ‘नारियल की भूमि’। केरा का मतलब मलयालम में नारियल का पेड़ होता है। अलम जमीन या भूमि को कहते है। जैसा की आप जानते है कि केरल में नारियल बहुतायत है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर बना केरलम जिसका मतलब है ‘नारियल के पेड़ों की भूमि’। जो राज्य की भौगोलिक पहचान को दर्शाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें