दुनिया को मिला पहला समलैंगिक PM, 38 की उम्र में शपथ लेकर रचा इतिहास

Rob Jetten Netherlands first Gay PM: दुनिया को उसका पहला समलैंगिक PM मिल गया है। नीदरलैंड के 38 साल के मध्यमार्गी नेता (सेंटरिस्ट) रॉब जेटेन ना सिर्फ देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री है बल्कि दुनिया के पहले खुले तौर पर समलैंगिग पीएम भी है। बीते साल अक्टूबर के महीने में चुनाव हुए। जिसमें उन्हें चौंकाने वाली जीत मिली थी। जेटेन और उनकी कैबिनेट ने सोमवार को हेग स्थित हाउस टेन बॉश महल में राजा विलेम-अलेक्जेंडर के सामने शपथ ली।
दुनिया को मिला पहला समलैंगिक पीएम Rob Jetten first Gay PM
बहुत ही कम अंतर से उन्होंने गीर्ट वाइल्डर्स की अगुवाई वाली कट्टर दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी (PVV) को हराया। रॉब जेटेन की पार्टी D66 ने सेंटर-राइट CDA और उदारवादी VVD के साथ मिलकर गठबंधन किया। हालांकि बहुमत से नौ सीटें कम होने पर इन पार्टियों को सरकार बनाने में 117 दिन का समय लगा
38 की उम्र में शपथ लेकर रचा इतिहास
जीत के बाद जेटेन ने कहा था, “अगर आप अपने देश के लिए सकारात्मक संदेश के साथ चुनाव प्रचार करें, तो जनवादी (पॉपुलिस्ट) राजनीति को हराया जा सकता है.”
जानें कौन हैं रॉब जेटेन? Who is Rob Jetten Netherlands first Gay PM
साल 2017 में रॉब जेटेन पहली बार D66 पार्टी से संसद चुने गए थे। पहले से ही जवाब रिहर्स करने की वजह से उन्हें रोबोट जेन भी कहा जाता था। इसी के बाद से उन्होंने खुद को सहजता से पेश किया। समय के साथ उनकी लोकप्रियता बढ़ी। अब वो पहले खुले तौर पर समलैंगिक (Gay) प्रधानमंत्री बन चुके है। उनकी उनके पार्टनर निकोलस कीनन के साथ सगाई हो गई है। कीनन अर्जेंटीना के 2 बार के ओलंपियन और फील्ड हॉकी स्टार हैं।