UttarakhandHighlight

उत्तराखंड को कुंभ मेले 2027 की बड़ी सौगात, केंद्र ने जारी किए 500 करोड़, CM ने जताया आभार

उत्तराखंड में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने कुंभ से जुड़े विकास कार्यों के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है, जिससे प्रदेश में अवस्थापना विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

केंद्र ने कुंभ मेले 2027 के लिए जारी किए 500 करोड़

बता दें इस बजट से खास तौर पर गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण और विस्तार पर जोर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही कुंभ क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

बजट से किए जाएंगे विकास कार्य

सरकार की योजना है कि कुंभ मेला 2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप दिया जाए। इसके लिए स्थायी और अस्थायी दोनों तरह के ढांचागत विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें सड़कें, पुल, पार्किंग स्थल, शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं और भीड़ प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: अर्ध कुंभ 2027 की तैयारी तेज: मंत्री ने दिए नदियों के चैनलाइजेशन और ड्रेनेज कार्य समयबद्ध करने के निर्देश

सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार

बजट जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग कुंभ मेला 2027 को ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और उत्तराखंड की सनातन संस्कृति व आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देगा। कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था का महापर्व है। सीएम ने कहा सरकार का लक्ष्य है कि 2027 का कुंभ न सिर्फ भव्य हो, बल्कि व्यवस्थाओं के लिहाज से भी मिसाल बने, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित माहौल में इस आध्यात्मिक उत्सव का अनुभव कर सकें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें