International News

कुछ बड़ा होने वाला है!, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की चेतावनी, हालात गंभीर

ईरान में तनाव थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने चेतावनी जारी कर जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

कुछ बड़ा होने वाला है!, भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की चेतावनी

भारतीय दूतावास ने X पर एडवाइजरी जारी कर छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक सहित सभी भारतीयों को ईरान छोड़ने की सलाह दी। दूतावास ने लिखा, “ईरान में वर्तमान स्थिति के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों (छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी और पर्यटक) को कमर्शियल फ्लाइट्स समेत सभी उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।

14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी दोहराई जाती है कि सभी भारतीय नागरिक और PIO सतर्क रहें, विरोध प्रदर्शन या डेमॉन्स्ट्रेशन वाले इलाकों से दूर रहें, भारतीय दूतावास से संपर्क में रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर रखें।”

कागज भी रखें तैयार

सभी भारतीयों को पासपोर्ट, ID और अन्य ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने की सलाह दी गई। साथ ही मदद के लिए दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है।

भारतीय दूतावास द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • +98 912 810 9115
  • +98 912 810 9109
  • +98 912 810 9102
  • +98 993 217 9359

इसके अलावा cons.tehran@mea.gov.in ईमेल के जरिए भी कॉन्टैक्ट किया जा सकता हैं।

ईरान में स्थिति गंभीर, कुछ बड़ा होने वाला है!

ईरान में स्थिति काफी खराब चल रही है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान जनवरी के महीने में हजारों लोगों ने अपनी जान गवाई थी। जिसको लेकर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है।

फरवरी में भी छात्रों ने स्कूल दोबारा खुलने के बाद काफी विरोध प्रदर्शन किया। तेहरान, मशहद के साथ अन्य शहरों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। सुरक्षा बलों के साथ झड़प की भी खबरें आ रही है।

भारत के नागरिकों से देश छोड़ने की अपील

इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच भी तनाव बढ़ रहा है। संभावना है कि ट्रंप ईरान पर हमला बोल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमेरिकी हमलों की आशंका के चलते ही ये एडवाइजरी जारी की गई है।

5 जनवरी और14 जनवरी को दूतावास ने एडवाइजरी में सतर्क रहने को कहा था। अब फरवरी में स्थिति बिगड़ने पर लोगों से ‘तुरंत निकलने’ की अपील की गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें