International News

मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर el mencho की मौत से भड़की हिंसा, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

Mexico drug dealer el mencho death: मेक्सिको के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत हो गई। हालांकि इसके बाद से ही वहां के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बता दें कि मिलिट्री ऑपरेशन में एल मेंचो की मौत हो गई। जिसके बाद मेक्सिको के ज्यादातर राज्यों में हिंसा भड़क उठी। भड़की हिंसा को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

drug dealer el mencho death

खूंखार ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत से भड़की हिंसा drug dealer el mencho death

खूंखार ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत के बाद हिंसा भड़क उठी है। हालात बिगड़ता देख सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारतीय दूतावास ने भी अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पोस्ट में लिखा गया है कि “मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चल रहे हैं और उससे जुड़ी सड़कें जाम हैं और क्रिमिनल एक्टिविटी हो रही है।”

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

“जलिस्को स्टेट (प्यूर्टो वालार्टा, चपाला और ग्वाडलहारा के इलाके), तमाउलिपास स्टेट (रेनोसा और दूसरी म्युनिसिपैलिटी के इलाके), मिचोआकन स्टेट, गुएरेरो स्टेट और न्यूवो लियोन स्टेट के इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए।” भारतीय दूतावास ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। भारतीय नागरिक +52 55 4847 7539 इस नंबर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।

नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस की मौत who killed el mencho

बताते चलें कि मेक्सिको की मिलिट्री ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के पावरफुल लीडर ‘एल मेंचो’ यानी नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को मार(who killed el mencho) डाला। इस बात की पुष्टि मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय की तरफ से की गई। इसी के बाद से यहां पर हालात बिगड़े है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें