National

छोड़ों, क्या करोगे जानकर…, प्रेमिका के कत्ल के बाद भी चेहरे पर नहीं कोई शिकन, मुस्कुराता दिखा कातिल

Indore MBA student murder case: इंदौर एमबीए स्टूंडेट सनसनीखेज हत्याकांड ने ना केवल पुलिस बल्कि आम जनता को भी अंदर से झकझोर कर रख दिया। एक सिरफिरे प्रेमी की सनक और क्रूरता इतनी कि उसने अपनी ही गर्लफ्रेंड की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। MBA छात्रा की जघन्य, बर्बर हत्या के बाद भी आरोपी बॉयफ्रेंड पीयूष धामनोतिया के चेहरे पर पछतावे की एक शिकन तक नहीं दिखी। गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आए आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

indore-mba-student-murder CASE

Indore MBA student murder case गर्लफ्रेंड की दर्दनाक हत्या

एक MBA छात्रा की बर्बर हत्या ने हर किसी को सन्न कर दिया। हत्या करने वाला आरोपी लड़की का बॉयफ्रेंड पीयूष धामनोतिया था। उसने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटा और फिर चाकू मारकर हत्या की। हालांकि जब उसका इन सब के बाद भी पेट नहीं भरा तो उसने सनक में आकर उसकी लाश के साथ घंटों तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके चेहरे पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं दिखा।

ये भी पढ़ें:- गर्लफ्रेंड को टॉर्चर कर मारा, हत्या के बाद घंटों तक की शव के साथ दरिंदगी, फिर तंत्र-मंत्र कर…,जानें इनसाइड स्टोरी

10 फरवरी से लापता थी युवती

दरअसल आरोपी पीयूष और और मृत युवती एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। 10 फरवरी से लड़की लापता थी। उसके पिता ने 11 फरवरी को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। कई दिनों बाद एक फ्लैट से नग्न अवस्था में युवती के शव को बरामद किया गया। शव की हालत इतनी बुरी थी कि एक महिला अधिकारी की आंखों में भी आंसू आ गए। बता दें कि ये फ्लैट आरोपी युवक का ही था। विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

मारने के बाद युवती की आत्मा से की बात

आरोपी ने युवती का बेरहमी से कत्ल किया। पहले उसको टॉर्चर किया। हाथ-पैर बांधकर उसका गला घोंटा और फिर चाकू से वार किए। पहचान को छिपाने के लिए उसके मुंह में प्लास्टिक ठूंसा। हत्या के बाद आरोपी महाराष्ट्र के पनवेल फरार हो गया। जहां उसने एक होटल में युवती की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया भी की।

कातिल के पास से लेटर भी हुआ बरामद

पुलिस की जांच में ये पता चला है कि पीयूष को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था कि वो किसी और के साथ डेटिंग ऐप के जरिए बात कर रही थी। इसके अलावा शादी को लेकर भी दोनों के बीच काफी बहस होती थी। पुलिस की माने तो आरोपी के पर्स से एक लेटर भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने मृतका से ‘बेइंतहा प्यार’ और खुद को फांसी दिए जाने की बात लिखी थी।

चेहरे पर कोई शिकन नहीं

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे घटनास्थल पर लेकर गई। जहां से हत्या में यूज किए गए चाकू, रस्सी, खून से सने कपड़े आदि बरामद किए। गिरफ्तारी के समय जब मीडिया ने आरोपी से सवाल किए तो वो काफी अकड़ में नजर आया। मीडिया ने हत्या करने का कारण पूछा। तो इसपर आरोपी अकड़कर बोला, “छोड़ो, जो होना था वो हो चुका, क्या करोगे जानकर? बार-बार सवाल करने पर आरोपी ने कहा, ”एक ही बार वक्त आने पर सब बताऊंगा”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें