NationalHighlight

गर्लफ्रेंड को टॉर्चर कर मारा, हत्या के बाद घंटों तक की शव के साथ दरिंदगी, फिर तंत्र-मंत्र कर…,जानें इनसाइड स्टोरी

Indore MBA Student Case: मध्यप्रदेश का इंदौर शहर से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वारदात हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ये कहानी है एक ऐसे युवक की या यू कहें हैवान की जो मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। इस एमबीए के छात्र (mba student piyush dhamnodia) ने पहले अपनी ही प्रेमिका को घर बुलाया और फिर उसकी बड़ी ही बेरहमी से हत्या भी कर दी।

इस वारदात को जिस तरह से उसने अंजाम दिया वो हैरान कर देने वाला है। जिसके बाद वो मुंबई फरार हो गया। इस केस में नए-नए खुलासे हुए हैं जो की किसी फिल्मी स्किप्ट से कम नहीं है। चलिए जानते है पूरा मामला है क्या?

BF KILL GF

MBA छात्र ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट Indore MBA Student Case

दरअसल ये पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। यहां के अंकल गली में एक फ्लैट से पुलिस को बदबू आने की शिकायत दी गई। इंदौर पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो जो उसने देखा वो हैरान कर देने वाला था। बिस्तर पर एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिलती है। लड़की की पहचान के बाद हत्या के आरोपी उसके बॉयफ्रेंड पियूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार करती है। घटना क्यों और कैसे हुई से सुनकर हर कोई चौंक गया।

ये भी पढ़ें:छोड़ों, क्या करोगे जानकर…, प्रेमिका के कत्ल के बाद भी चेहरे पर नहीं कोई शिकन, मुस्कुराता दिखा कातिल

BF KILL GF

इंदौर मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी

इंदौर पुलिस ने बताया कि जिस फ्लैट में मृतका का शव मिला वो उसी युवक का था। पियूष धामनोदिया उसका बॉयफ्रेंड था जो उसके साथ ही पढ़ता था। उसने ये फ्लैट किराए पर लिया था। पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों काफी सालों से प्रेम संबंध में थे। लेकिन शादी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बीच पियूष को शक हुआ कि उसकी लवर के किसी और के साथ प्रेम संबंध हो गए हैं।

घटनावाली रात क्या-क्या हुआ?

इंदौर पुलिस की माने तो मर्डर वाले दिन दोनों लड़के के फ्लैट में विवाद सुलझाने के लिए मिले थे। पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। हालांकि बाद में एक बार फिर शादी की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी से गुस्सा होकर पियूष ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घंटों तक टॉर्चर करता रहा आरोपी

पुलिस की थ्योरी के अनुसार मारने से पहले युवती को आरोपी ने घंटों तक टॉर्चर किया। वो उससे सच उगलवाना चाहता था। वो जानना चाहता था कि वो किससे बात कर रही थी। युवती के इनकार करने पर आरोपी ने बेरहमी से उसका गला घोंट दिया।

हत्या के बाद घंटों की शव के साथ करता रहा दरिंदगी

पुलिस की माने तो आरोपी युवक ने पहले लड़की के रस्सी से हाथ-पैर बांधे। उसके बाद उसे मारा। मारने के बाद वो बाजार से बियर लेकर आता है और फिर पीने के बाद शव के साथ संबंध बनाता है। बताते चलें कि लड़के ने लड़की के साथ संबंध बनाने का फिजिकल वीडियो भी कॉलेज ग्रुप में शेयर किया था।

तंत्र-मंत्र कर आत्मा से बात करने की कोशिश

इंदौर पुलिस की माने तो हत्या के बाद पियूष पनवेल पहुंचा। वहीं उसने एक होटल में रात बिताई। जांच में तो ये भी बात सामने आ रही है कि आरोपी ने मुंबई के नालासोपारा के खुले मैदान में अपनी गर्लफ्रेंड से या यू कहें कि उसकी आत्म से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहारा भी लिया। इसके लिए उसने गर्लफ्रेंड का फोटो रख सिंदूर, चुनरी पूजा सामग्री से तंत्र किया की। इंटरनेट से सीखकर उसने आत्मा से बात करने का ये असफल प्रयास किया।

कैसे इंदौर से मुंबई पहुंचा किलर?

मर्डर के बाद वो मुंबई पहुंचकर पूरी रात लोकल ट्रेनों में सफर करता रहा। वो अपने साथ लड़की का मोबाइल फोन भी ले गया। जिसे उसने बाद में नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि युवती अन्य लड़कों के साथ ऐप पर बाते करती थी।

पकड़े जाने के बाद भी नहीं है कोई पछतावा

बता दें कि 11 फरवरी को मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता द्वारा इंदौर के पंढरीनाथ थाने में दर्ज करवाई गई थी। पिता की माने तो 10 फरवरी को उन्होंने बेटी को कलेक्टर ऑफिस के पास छोड़ा था। तभी से ही वो लापता थी। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने के वक्त भी उसके चेहरे पर किसी भी तरह की कोई कोई शिकन नहीं थी। ये उसके ‘साइको’ व्यवहार की तरफ इशारा करती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें