Big NewsDehradun News

देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

Dehradun District Court receives bomb threat: नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी के बाद अब राजधानी देहरादून के जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है।

देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

देहरादून जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (bomb threat) मिली है। जानकारी के अनुसार कोर्ट प्रबंधन को धमकी भरा ई-मेल आया था। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को खाली करावा दिया गया है। साथ ही मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कोर्ट में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है।

कोर्ट परिसर में सर्च अभियान जारी

सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर (Dehradun District Court) में भारी पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को मौके पर तैनात किया गया है। देहरादून पुलिस (dehradun police) ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और जजी कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया कैम्पस, सर्च अभियान जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें