ठग सुकेश चंद्र ने फिर दिया जैकलीन को करोड़ों का गिफ्ट, जेल से लव लेटर भी लिखा

दिल्ली की जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा की वजह है वैलेंटाइन डे पर सुकेश का एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को तोहफा। जी हां, एक बार फिर उसने दावा किया है कि उसने अभिनेत्री को करीब 30 करोड़ रुपये का कस्टमाइज्ड हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है। इस महंगे गिफ्त के साथ उसने एक इमोशनल लेटर भी भेजा है।
ठग सुकेश चंद्र ने फिर दिया जैकलीन को करोड़ों का गिफ्ट
दरअसल दिल्ली की मंडोली जेल में सुकेश 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं। वो अक्सर जैकलीन को जेल से महंगे तोहफे देने के दावो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा बटौरता रहता है। इस बार वैलेंटाइन डे के मौके पर उसने अपने हाथ से लिखा हुआ नोट भेजकर इस महंगे गिफ्ट की जानकारी दी। अपने लेटर में उसने लिखा, “बोट्टा बोम्मा” (मतलब खूबसूरत गुड़िया) “बेबी, मैंने तुम्हारे लिए एक खास गिफ्ट का इंतजाम किया है, जो तुम्हारी रानी जैसी शख्सियत के लायक है.”
गिफ्ट किया 30 करोड़ का हैलीकॉप्टर
उसने बताया कि गिफ्ट कस्टमाइज्ड एयरबस एच-सीरीज हेलिकॉप्टर है। खासतौर पर अभिनेत्री के लिए उसने इस लिकॉप्टर के इंटीरियर्स को जैकलीन के नाम के शुरुआती अक्षर JF के साथ डिजाइन किए हैं। सुकेश चंद्र ने यह भी दावा किया कि इस लग्जरी हेलिकॉप्टर के अलावा वो एक यॉट और एक जेट पहले ही जैकलीन को गिफ्ट कर चुके हैं।
सुकेश ने जैकलीन को लिखा लेटर
वैलेंटाइन डे पर मैसेज में सुकेश ने जैकलीन के लिए लिखा, “जब पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे की रौशनी में नहा रही है, तब तुम्हारे बिना सब अधूरा लगता है. मेरा दिल इतनी शिद्दत से तुम्हें याद करता है कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आज हर धड़कन मुझे हमारे बीच की दूरी का एहसास कराती है और हर सांस में तुम्हारा नाम है.”
आगे सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा, “यहां मैं इन ठंडी दीवारों और लोहे की सलाखों के बीच तुमसे दूर हूं, तुम्हें वैसे ही मिस कर रहा हूं जैसे कोई रेगिस्तान में भटक रहा हो. तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारा स्पर्श, तुम्हारी हंसी, हर पल मेरे ख्वाबों में गूंजती है. बेबी, मैं तुम्हें इतना मिस करता हूं कि शब्द भी कम पड़ जाते हैं.”