Udham Singh Nagar News

अधिवक्ताओं के लिए CM ने किया नवनिर्मित चैम्बर का लोकार्पण, बोले खटीमा के हर क्षेत्र में किया जाएगा विकास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज एक करोड़ रुपए की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित चैम्बर का लोकार्पण किया।

सीएम ने किया अधिवक्ताओं के लिए नवनिर्मित चैम्बर का लोकार्पण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को महाशिवरात्रि पर्व और नए चैम्बर बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नया चैम्बर अधिवक्ताओं के लिए न्यायिक विमर्श व विधि अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और न्यायिक कार्य सरलता और त्वरित गति से होंगे। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में न्याय व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है।

पीएम मोदी ने न्याय व्यवस्था में किए क्रांन्तिकारी परिवर्तन: CM

सीएम ने कहा पीएम मोदी ने पुराने व गैर जरूरी कानूनों को हटाकर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू करने का ऐतिहासिक काम किया है, जिससे न्यायिक व्यवस्था प्रभावी हो रही है। ई-कोट्स प्रोजेक्ट, नेशनल ज्यूडिसियल डाटाक्रेट, फास्टट्रेक, स्पेशल कोर्ट, महिला एवं बाल अपराधों के लिए त्वरित न्याय तंत्र, ऑनलाइन के माध्यम से सुनवाई और डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी पहल से न्याय व्यवस्था में क्रांन्तिकारी परिवर्तन किए गए हैं।

खटीमा के हर क्षेत्र में किया जाएगा विकास: CM

सीएम ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी न्याय व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने, विधि शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा के हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए 20 नए चैंबर बनाने के लिए 2.50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें