Entertainment

जेल से रिहा हुए Rajpal Yadav!, सलमान खान ने चुकाया सारा कर्ज! इंटरनेट पर Video Viral

Rajpal Yadav Video Viral: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी मुश्किलों में हैं। चेक बाउंस मामले में वो तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसी बीच इंटरनेट पर उनकी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो जेल से रिहा हो गए हैं।

इतना ही नहीं इस वीडियो में वो सलमान खान का शुक्रिया अदा भी कर रहे हैं। चर्चा है कि सलमान खान ने उनका सारा कर्ज चुका दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर मौजूद सभी चीजें सच नहीं होती। चलिए जानते है इस वायरल वीडियो की सच्चाई।

ये भी पढ़ें:- पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं Rajpal Yadav, कैद में रहकर बदली लोगों की जिंदगी

जेल से रिहा हुए Rajpal Yadav? सलमान खान ने चुकाया सारा कर्ज!

दरअसल राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अब ये वीडियो है तो अभिनेता का ही लेकिन हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि सालों पुराना है। वीडियो में जो दावे किए जा रहे है वो सभी झूठ हैं। ना तो राजपाल यादव अभी जेल से रिहा हुए हैं। और ना ही सलमान ने उनका सारा कर्ज चुकाया है। सच ये है कि आठ साल पुरानी वीडियो में राजपाल सलमान की तारीफ कर रहे हैं। उसी को अब सोशल मीडिया पर झूठे दावों के साथ वायरल किया जा रहा हैं।

https://twitter.com/CineAlpha1/status/2022636897689047486

इंटरनेट पर Video Viral में क्या बोले राजपाल?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजपाल से पूछा जा रहा है कि “बेल मिली है क्या कहना चाहेंगे?” जिस पर राजपाल जवाब देते हैं कि “सलमान भाई बड़े भाई हैं और बहुत खुशी हो रही है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम है और वो हमेशा लोगों की मदद करते हैं। हमने तो सलमान भाई के साथ 10-12 फिल्में की हैं और उनके जैसे इंसान कम हैं”

ये भी पढ़ें:- तिहाड़ जेल में Rajpal Yadav ने किया सरेंडर! कोर्ट से फटकार के बाद किया आत्मसमर्पण

16 फरवरी को अगली सुनवाई

बताते चलें कि राजपाल पांच फरवरी से चेक बाउंस मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद है। उन्होंने खुद सरेंडर किया था। अभी वो फिलहाल बाहर नहीं आए है। उनकी जमानत याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार 16 फरवरी को है। ऐसे में देखना होगा कि कोर्ट क्या फैसला सुनाती है?

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें