Entertainment

पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं Rajpal Yadav, कैद में रहकर बदली लोगों की जिंदगी

राजपाल यादव(Rajpal Yadav) इस वक्त फिलहाल तिहाड़ जेल में चेक बाउंस मामले में बंद हैं। जेल जाने से पहले उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं। जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से काफी लोग उनके सपोर्ट में आए और उनकी मदद की। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन आदि भी अभिनेता की मदद के लिए आगे आए।

पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं Rajpal Yadav Tihar Jail

राजपाल यादव के मैनेजर ने बताया कि वो गुरुवार को रिहा हो सकते हैं। इसी बीच वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब राजपाल यादव जेल गए हो। इससे पहले भी वो दो बार जेल की सजा काट चुके है।

कैद में रहकर बदली लोगों की जिंदगी

दरअसल राजपाल यादव इससे पहले दो बार जेल जा चुके हैं। अपने तीन महीने की जेल की सजा के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्होंने वहा कैसे दिन गुजारे। बताते चलें कि राजपाल ने बैंक से करीब पांच करोड़ का कर्ज लिया था। इसी मामले में वो बैंक की किश्त नहीं चुका पाए थे। जिसके चलते साल 2018 में उन्हें इसके लिए तीन महीने जेल में भी काटने पड़े थे। उस वक्त राजपाल ने बताया था कि जेल के अंदर उन्होंने ऐसा काम किया था कि जेल सुप्रीनटेंडेंट भी उनके फैन हो गए थे।

ये भी पढ़ें:- ‘मैंने पैसे नहीं लिए थे…, तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav का Video Viral

राजपाल ने साझा किया जेल का अनुभव

सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में राजपाल यादव ने अपने जेल का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बैंक लोन ना चुका पाने के चलते तीन महीने की जेल की सजा पर बात की। उनसे पूछा गया कि क्या लोगों ने उन्हें जेल में रहकर आने के बाद जज किया? जिसपर उन्होंने जवाब दिया कि “नहीं, अगर हम कन्फ्यूज होते तो लोग हमपर शक करते।

अगर आंखों में कुछ चोर रखा है तो लोग पक्का जज करेंगे। और आप अगर अपनी नजरों में झुके नहीं हो तो भगवान जिन्होंने आपको बनाया है उनको छोड़ किसी के आगे झुकने की भी जरूरत नहीं है। क्योंकि आपका जमीर जानता है, आप अगर अपनी नजरों में झुके नहीं हो तो अपने अंदर बैठे परमात्मा का रिस्पेक्ट करना और पूरी दुनिया की नजरों के सामने चुनौती बनकर खड़े हो जाना।”

ये भी पढ़ें:- तिहाड़ जेल में Rajpal Yadav ने किया सरेंडर! कोर्ट से फटकार के बाद किया आत्मसमर्पण

राजपाल को जेल से मिला सर्टिफिकेट

2018 में हुए इस वाक्य पर उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि मैं इससे अच्छे लेवल पर बाहर निकलूंगा।”तीन महीने के बाद वहां से निकला…तो वहां से एक सर्टिफिकेट मिलता है। सुप्रीनटेंडेंट साहब थे तो उन्होंने और पूरे स्टाफ ने… उन्होंने दो सर्टिफिकेट दिए। वो बोले कि राजपाल ये जिस स्थान पर आप थे, यहां पिछले 70-100 साल के हिस्ट्री में ऐसा कोई नामचीन नेता या कोई भी आदमी नहीं आया, ये बहुत एतिहासिक जगह है।”

जेल सुपरिटेंडेंट ने राजपाल से कही थी ये बातें

जेल सुपरिटेंडेंट ने जो बातों अभिनेता से कहीं उन्हें दोहराते हुए राजपाल ने बताया कि उन्होंने कहा, “मैं भी रिटायर होनेवाला हूं लेकिन मेरी भी लाइफ में… आपने यहां जैसे टाइम बिताया है, हमें आपसे प्रेरणा मिली… हमें लग रहा था कि सुबह-सुबह आपसे शिकायतें मिलेंगी या जब मिलोगे तो परेशानी बताओगा लेकिन तीन महीने के लिए दीवारें लाइव हो जाएं, दीवारों में जीवन आ जाए। वहां कई ऐसे लड़के थे जो खड़े नहीं हो पाते थे, जिनको पढ़ाई गीत-संगीत से कोई मतलब, उनके ले लेकर परमिशन ली कि इनको लेकर कुछ वर्कशॉप करना चाहता हूं। उनको वर्कशॉप में लाने में उन्हें दूसरे दिन हंसी आने लगी।”

जेल के भी नियमों को अच्छे से माना

राजपाल ने जेल में दिनों को याद करते हुए कहा, “वहां पर एक वर्कशॉप थी, उसमें जो नए लड़के मिलते थे, जिनसे हमने कभी नहीं पूछा कि तुम कैसे यहां हो लेकिन हम अगर यहां पर हैं तो इस पल को हम बर्बाद कैसे करें तो उसके लिए हमने प्रॉपर थिएटर वर्कशॉप और जो कला-कल्चर में थोड़ा भी इंटरेस्ट रखते थे, तो उनके साथ हम परमिशन लेकर प्रॉपर वर्कशॉप करते थे। उन पलों को क्रिएटिव तरीके से जीने की कोशिश करते थे।”

आगे उन्होंने कहा, “ये मेरा स्वभाव है कि हम जहां भी रहें चाहे वो जंगल भी हो वहां मंगल रहे। हमने वहां हर नियम का अच्छे से पालन किया और उनका हमें कैरक्टर सर्टिफिकेट भी मिला कि आपने अनुशासन में अपना बेस्ट देकर प्रशासन को सपोर्ट किया।”

राजपाल ने सवारा लोगों का नियम

आगे उन्होंने बताया, “बहुत से लोग जेल में ऐसे मिले और वहां कुछ फंक्शन भी किए जिनमें हमें स्पीच देने का भी मौका मिला। एडमिनिस्ट्रेशन से लेकर बहुत सारे ऐसे लोग थे जो कह रहे थे कि राजपाल- आपसे मिलना हमारा एक संयोग है और कुछ चीजें जो आप ऐसी दे गए हो जो यहां से निकलकर बाद में जीवन हमारा 100 पर्सेंट बदलेगा।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें