‘मैंने पैसे नहीं लिए थे…, तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav का Video Viral

Rajpal Yadav In Jail Video Viral: राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद है। अभिनेता चेक बाउंस केस में फिलहाल अंदर है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो इस पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश करते नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसे लेने से साफ मना किया है। साथ ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
‘मैंने पैसे नहीं लिए थे…, जेल में बंद राजपाल यादव का वीडियो वायरल Rajpal Yadav Video Viral
दरअसल ये वीडियो लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू की है। जिसमें राजपाल यादव से सवाल किया गया कि क्या आपने फिल्म बनाने के लिए बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवार से पांच करोड़ रूपए लिए थे? जिसपर राजपाल यादव ने कहा, “मैंने पैसे लिए नहीं थे बल्कि उन्होंने फाइनेंसर के तौर पर खुद इनवेस्ट किए थे. उन्हें अपने पोते को हीरो बनाना था.”
ये भी पढ़ें:- तिहाड़ जेल में Rajpal Yadav ने किया सरेंडर! कोर्ट से फटकार के बाद किया आत्मसमर्पण
क्या ‘अता पता लापता’ को राजपाल यादव ने किया था डायरेक्ट?
इसके साथ ही उन्होंने क्या वो फिल्म अता पता लापता के डायरेक्टर थे? उसपर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “ मैं अता पता लापता के डायरेक्टर नहीं था, ना हूं और ना रहूंगा. मैं एक्टर हूं. कभी-कभार 100 मैच खेलने होते हैं तो क्रिकेटर 95 मैच खेलता है और 5 मैच कभी कभार फुटबॉल खेल लेता है. तो ये हमारे लिए एक क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट था कि 70 एमएम पर ब्रॉडवे को कैसे क्रिएट करें।”
आगे उन्होंने कहा, “क्या-क्या नुकसान उठाना पड़ा है पिछले 10 सालों में, लेकिन आप बहुत कुछ छिनने की कोशिश कर सकते हो लेकिन जिस हंसी को भगवान ने बनाया है उसे कौन छिन सकता है।”
केस को लेकर और क्या कुछ कहा
इस पूरे कानूनी मुकदमे के बारे में जब राजपाल यादव से आगे पूछा गया था तो उन्होंने कहा, “मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है. कोई हमे बदनाम कर रहा है या हमारी छवि खराब कर रहा है उससे हम विचलित नहीं हुए। मैं धन्यवाद देता हूं कोर्ट को कि अगर कोर्ट नहीं होता तो सामने वाले तो फांसी लगवा देते। कोर्ट ने बचाया है मुझे।
क्योंकि कोर्ट में कोई भी आदमी एक्टिंग नहीं कर सकता. हां कभी कभी ऐसा होता है कि किसी के पास 50 पेज होते हैं सबूत के तौर पर और किसी के पास सिर्फ फिल्म जंग की तरह डायलॉग होता कि जज साहब जिनके पास सबूत नहीं होते तो क्या वो निर्दोष नहीं होते हैं। इन सबसे मैं सिर्फ ये बताना चाहता हूं कि जो तस्वीर है वो बहुत अलग है. मैं दोबारा धन्यवाद देना चाहता हूं कि कोर्ट ने हमारी बात को बहुत कुछ समझा।”