TrendingHighlight

कांवड़ यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला, हरिद्वार से गंगाजल लेकर करेंगी जलाभिषेक

आज कल सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। वजह है कि वो इस बार कांवड़ यात्रा में शामिल हुई है। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बिजनौर की तमन्ना नाम की मुस्लिम महिला तमन्ना कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। रास्ते में लोग उनका फूल बरसाकर स्वागत भी कर रहे हैं।

कांवड़ यात्रा पर निकली मुस्लिम महिला

बुर्का पहले हुए तमन्ना के अनोखे अंदाज और उनकी आस्था देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। तमन्ना की कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी उन्हें सुरक्षा दी है। तो वहीं हिंदू संगठन के लोग भी उनका समर्थन कर रहे हैं और उनके साथ चल रहे हैं ताकि महिला को किसी तरह की परेशानी ना हो।

हरिद्वार से गंगाजल लेकर करेंगी जलाभिषेक

दरअसल तमन्ना हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगी। उनके साथ कई अन्य श्रद्धालु भी हैं। उनके साथ इस कांवड़ यात्रा में करीब 100 से ज्यादा लोग है। इन्हीं के बीच तमन्ना भी कंधे पर कांवड़ रखखर आगे चल रही हैं।

खास बात ये है कि तमन्ना बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। उनकी इस भक्ति को देखकर लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। कुल मिलाकर लोग उनकी श्रद्धा की सराहना की है। तो वहीं एक वर्ग ऐसा भी है जिसे तमन्ना की कावड़ यात्रा से परेशानी हो रही हैं।

मन्नत पूरी होने पर लाई कांवड़

दरअसल चार साल पहले तमन्ना ने हिंदू युव अमन त्यागी से लव मैरिज की। दोनों परिवारों की सहमति से ये शादी की गई। शादी के बाद तमन्ना को तुलसी नाम दिया है। दोनों की शादी से दो बच्चे भी हैं। कई साल पहले उसने मन्नत मांगी थी। पूरा होने पर कावड़ लाने की बात कही थी। ऐसे में मुराद पूरी होने पर वो इस साल कावड़ लेकर आई हैं। जब उन्हें अमन से प्यार हुआ था तब उन्होंने मन्नत मांगी थी कि अगर अमन से उनकी शादी होती है तो वो कावंड लेकर श्रद्धा भाव से जलाभिषेक करेंगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें