कोर कमेटी की बैठक खत्म: इन मुद्दों पर हुई चर्चा, मत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिए संकेत

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित निजी होटल में भाजपा प्रदेश कमेटी की कोर कमेटी की बैठक (core committee meeting) आयोजित हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री समेत पांचों सांसद शामिल हुए थे। बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जेपी नड्डा समेत तमाम नेता हुए बैठक में शामिल
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP nadda dehradun) के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। इसके साथ ही पांचों सांसद, दो राज्य सभा सांसद, एक पूर्व मुख्यमंत्री और दो कैबिनेट मंत्री सहित 14 लोग शामिल हुए। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आने वाले और भविष्य के केंद्र और राज्य के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। 7 मार्च से 14 अप्रैल तक एक प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य मुद्दों में चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव, 17 फरवरी को एक प्रदेश कार्यशाला, 23 मार्च को सरकार के 4 साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, संगठन के मोर्चे की संयुक्त बैठक का आयोजन, बूथ स्तर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन, विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक मुख्य मुद्दे रहे है।
जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सशक्त होकर 2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार (Dhami cabinet expansion) को लेकर भी अहम चर्चा की गई है। जल्द ही धामी मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, विधायकों में बढ़ी बेचैनी, इन्हें मिल सकती है कुर्सी