Nainital News

यमराज बनकर सड़क पर दौड़ रहा था ट्रक: कई वाहनों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। हल्द्वानी की ओर से लालकुंआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक कर कई वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है ट्रक का ड्राइवर नशे में धुत था।

नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहनों को रौंदा

जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने लालकुंआ हाईवे पर कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ड्राइवर ने पहले गुमटी के पास के पास पूर्व छात्र संघ सचिव सावन सिंह पथनी की बुलेट को टक्कर मारी। फिर वह ट्रक लेकर भागा और वन विभाग बैरियर के पास एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

ऑटो को टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। उसने थोड़ी दूर पर एक और कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू ट्रक ने नीम करोली बाबा के दर्शन करके कैंची धाम से अपने परिवार के साथ घर लौट रहे यात्रियों को ले जा रही एक कार और लालकुआं अवंतिका देवी मंदिर के पास ओवरब्रिज पर एक और कार को कुचल कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

ट्रक चालक गिरफ्तार

गनीमत ये रही कि कार ओवरब्रिज से नीचे नहीं गिरी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।हादसे में पांचो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि उसमें बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें