Entertainment

O Romeo Collection : पहले दिन शाहिद की फिल्म ने की दमदार कमाई, जानें ओ रोमियो कलेक्शन

O Romeo Collection Day 1: 13 फरवरी को शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 3 करोड़ के आसपास हुई थी। उम्‍मीद जताई जा रही थी कि फिल्म पहले दिन 6-8 करोड़ रुपए का बिजनेस करेगी। ऐसे में इन उम्मीदों पर ‘ओ रोम‍ियो’ खरी भी उतरी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8+ करोड़ का कलेकिशन किया है।

O Romeo Collection Day 1: पहले दिन शाहिद की फिल्म ने की दमदार कमाई

फिल्म को वैलेंटाइन्स डे वीकेंड का लाभ म‍िलने वाला है। पहले ही दिन शुरुआत मजबूत हुई है। ऐसे में आज 14 फरवरी रविवार को भी फिल्म को भरपूर प्यार मिल सकता है। सैकनिक के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपए की कमाई की है।

‘ओ रोमियो’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘ओ रोम‍ियो’ शाहिद कपूर के करियर के हिसाब से काफी जरूरी फिल्म मानी जा रही है। आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म अभिनेता की ‘कबीर सिंह’ थी जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। तो वहीं बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म देवा फ्लॉप साब‍ित हुई । वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो पहले द‍िन ‘ओ रोम‍ियो’ ने 9.75 का कलेक्शन किया है।

शाहिद कपूर की टॉप-5 ओपनिंग डे फिल्में

  • कबीर सिंह (2019) – ₹20.21 करोड़
  • पद्मावत (2018) – ₹19 करोड़
  • शानदार (2015) – ₹13.10 करोड़
  • आर राजकुमार (2013) – ₹10.10 करोड़
  • उड़ता पंजाब (2016) – ₹10.05 करोड़

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें