Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर तबादले!, दून समेत इन जिलों के बदले गए SSP – Uttarakhand Police Transfer

Uttarakhand Police Transfer: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज यानी 13 फरवरी को उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने देहरादून समेत इन जिलों के अधिकारियों के तबादले किए है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के टोटल 20 अधिकारियों के पदों में बदलाव किया है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में हरिद्वार और देहरादून आदि जिलों के SSP भी शामिल है।

उत्तराखंड में दून समेत इन जिलों के बदले गए SSP Uttarakhand Police Transfer

बता दें कि इन तबादलों में अजय सिंह का नाम भी शामिल है। वर्तमान में वो देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है। अजय सिंह को देहरादून एसएसपी पद(Dehradun SSP Ajay Singh) से हटा दिया गया है। उन्हें एसएसपी STF यानी स्पेशल टास्क फोर्स सौंपा गया है। अब आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून के नए SSP का पद संभालेंगे।

मणिकांत मिश्रा पर भी गिरी गाज

अब प्रमेंद्र सिंह डोबाल जो हरिद्वार के एसएसपी पद पर तैनात हैं। अब उनकी जगह नवनीत भुल्लर हरिद्वार के एसएसी होंगे। मणिकांत मिश्रा को भी SSP पद से हटाया। उन्हें पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। अब उधम सिंह नगर का नया एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को बनाया गया है।

उत्तराखंड में बड़े पेमाने पर तबादले की लिस्ट

Ajay Singh

रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, हरिद्वार के SP बदले गए

चंद्रशेखर आर. घोड़के को अल्मोड़ा का नया SSP बनाया गया है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला हुआ है। रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, हरिद्वार के SP भी बदले गए। चंपावत के एसपी के तौर पर अजय गणपति तैनात है। उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया गया है। वर्तमान में रेखा यादव पिथौरागढ़ की एसपी थी। अब रेखा यादव की जगह पिथौरागढ़ के एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे को बनाया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें