Dehradun NewsBig News

Arjun Murder case: दून पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़, अस्पताल में कराया भर्ती

Arjun Murder case: अर्जुन मर्डर केस के आरोपियों की तड़के देहरादून पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। घायल बदमाशों को पुलिस ने फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर से लेकर देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तड़के सुबह पुलिस ने दोनों बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर पर गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय भिजवाया।

अस्पताल पहुंचे SSP

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश को लालतप्पर पुलिस चौकी के पास रोकने का प्रयास किया। पकडे जाने के डर से आरोपी रोकने पर भी ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुस गया और पुलिस पर फायर कर दिया। आरोपी के पकडे जाने की खबर मिलते ही एसएसपी अजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे।

आरोपियों से पूछताछ जारी

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया जा रहा है बदमाशों से दो देशी तमंचे और घटना में इस्तेमाल होने वाले स्कूटी भी बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली है। फिलहाल पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किसके कहने पर उन्होंने अर्जुन शर्मा पर गोली चलायी।

मां पर हत्या का आरोप

बता दें बीते बुधवार को दो स्कूटी सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा (40) पर तिब्बती मार्किट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग कर फरार हो गए थे। गोली लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने अपनी सास समेत चार लोगों पर हत्या करवाने की आशंका जताई है। पुलिस की इस एंगल से भी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Arjun Murder Case: मृतक की पत्नी ने सास समेत चार पर करवाया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें