Big NewsDehradun News

Arjun Murder Case: मृतक की पत्नी ने सास समेत चार पर करवाया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Arjun Murder Case: देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े हत्या मामले में नया मोड आ गया है। मृतक अर्जुन शर्मी की पत्नी ने अपनी सास समेत चार लोगों पर केस दर्ज करवाया है।

मृतक की पत्नी ने सास समेत चार पर करवाया मुकदमा दर्ज

मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने अपनी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल, एस.के. मेमोरियल हास्पिटल के डॉ अजय खन्ना पर मुकदमा दर्ज करवाया है। अभिलाषा ने बताया कि उनके पति का अपनी मां समेत इन सभी लोगों से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

मामले की जांच शुरू

अभिलाषा ने बताया कि ये मामला अदालत में भी लंबित था। मृतक की पत्नी ने शक जताया है कि इसी विवाद के चलते इन सभी लोगों ने मिलकर उनके पति की हत्या कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक की हत्या मामला, सामने आया बड़ा अपडेट

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें