Big NewsDehradun News

देहरादून में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक की हत्या मामला, सामने आया बड़ा अपडेट

देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार को दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद के चलते अगज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द से जल्द से आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

देहरादून में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक की हत्या

घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे कि है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली थी कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां ने बताया था बेटे से जान को खतरा

मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा (40) निवासी इंदिरा नगर, देहरादून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है अर्जुन जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक थे। घटना की शुरुआती जांच के दौरान, जब मृतक के बारे में जानकारी इकट्ठा की गई, तो पता चला कि मृतक का फैमिली बिज़नेस को लेकर पारिवारिक झगड़ा था। इसी झगड़े के कारण, उसकी मां ने अपने बेटे (मृतक) से अपनी जान को खतरा बताते हुए हाई कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी।

ये भी पढ़ें: देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की हत्या से मची सनसनी

दो स्कूटी सवार व्यक्तियों ने दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है दो स्कूटी सवार व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर आरोपियों कि धरपकड़ के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। साथ ही पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें