Big NewsDehradun News

देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की हत्या से मची सनसनी

Murder in dehradun: देहरादून के तिब्बती मार्केट में एक युवक को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

देहरादून में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या

घटना बुधवार सुबह की है। तिब्बती मार्केट में अग्युअत लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन (40) के रूप में हुई है।

आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

गैस एजेंसी का मालिक था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक अर्जुन जीएमएस रोड पर स्थित गैस एजेंसी के मालिक थे और उनका आईटीबीपी में घर था। बताया जा रहा है प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उनकी हत्या हुई है। मृतक ओर उसके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में युवती की निर्मम हत्या: इस वजह से उतारा मौत के घाट, दो दिन पहले ही पुलिस से की थी शिकायत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें