Uttarakhand

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 597 कैम्पों के जरिए 4.68 लाख लोगों तक पहुंची सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासन एवं प्रभावी जनसुनवाई का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

597 कैम्पों के जरिए 4.68 लाख लोगों तक पहुंची सरकार

बता दें इस अभिमान के अंतर्गत दिनांक 8 फरवरी 2026 तक प्रदेश भर में कुल 597 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है। इन कैम्पों में अब तक कुल 4,68,778 नागरिकों ने प्रतिभाग किया है। अभियान के अंतर्गत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए अब तक कुल 46,296 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 31,242 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

66,121 आवेदन हुए प्राप्त

कैम्पों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के निर्माण के लिए नागरिकों से कुल 66,121 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत अब तक 2,60,312 लोगों को लाभान्वित किया गया है।

ये भी पढ़ें: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 427 कैम्पों के जरिए 3.44 लाख लोगों तक पहुंची सरकार

हर एक शिकायत का हो निस्तारण: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्राप्त हर एक शिकायत और आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें