डिलीवरी बॉय बना प्रेमी, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा, अगली सुबह शव मिलने से मची सनसनी

बिहार के कटिहार जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर एक शख्स डिलीवरी ब्वॉय बनकर आया। जिसके बाद उसका शव लड़की के घर से बरामद किया है। शव पंखे से लटक रहा था। शख्स और कोई नहीं बल्कि लड़की का प्रेमी था।
डिलीवरी बॉय बना प्रेमी, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा
दरअसल ये पूरी घटना निहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर बाजार की है। यहां रविवार आठ फरवरी को एक घर पर युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान विनायक पंडित के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि विनायक का एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था। शनिवार को सात फरवरी की रात वो उसके घर डिलीवरी ब्वॉय बनकर गया। सुबह महिला के घर के एक कमरे में उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा युवक का शव
पुलिस शुरुआत में इसे अवैध प्रेम संबंध में हत्या और आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का असल पता चल पाएगा। खबरों की माने तो मृतक का महिला के साथ दो साल से प्रेम संंबंध था। जब मृतक प्रेमिका के घर पहुंचा तो कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था।