Nainital News

DM का RTO ऑफिस में छापा, नजारा देख बिफर गए, कार्यालय में घूमने वाले दलाल रफू चक्कर

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को अचानक RTO ऑफिस में छापा मारा। डीएम के छापे से आरटीओ ऑफिस में हड़कंप मच गया। छापा पड़ते ही कार्यालय में घूमने वाले दलाल रफू चक्कर हो गए।

DM ने RTO ऑफिस में मारा छापा

आरटीओ कार्यालय में रिकॉड सही तरीके से नहीं रखने पर डीएम ललित मोहन रायालने नाराजगी जताई। साथ ही सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई कार्ड रखने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। ऑफिस परिसर में शिकायत पेटिका नहीं मिलने पर भी फटकार लगाई।

कार्यालय में फ्लेक्स बैनर लगाने के दिए निर्देश

डीएम ने निर्देश दिया कि RTO परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों की पिछले सात दिनों की रिकॉर्डिंग की समीक्षा की जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि परिसर में फ्लेक्स बैनर लगाए जाएं जिन पर लिखा हो कि कोई सरकारी एजेंट नियुक्त नहीं है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी व्यवस्थाएं तय समय के भीतर ठीक हों।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें