Trending

Video: “बारात कभी भी वापस जा सकती है…”, दुल्हन का खतरनाक डांस, देखते रह गए ससुराल वाले

Bride Entry Dance Video Viral: अमुमन शादी में एंट्री के दौरान लोग की ये धारणा होती है कि दुल्हन शरमाती हुई, हल्की सी मुस्कान और धीमे कदमों के साथ आती है। अगर इससे विपरीत कुछ देख लिया जाए तो उन्हें अटपटा लग जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक दुल्हन की एंट्री में देखने को मिला। दरअसल इस दुल्हन ने शादी की परंपराओं को तोड़ दिया। इसी की वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

एंट्री पर दुल्हन का डांस देख ससुराल वाले भी हो गए हैरान Bride Entry Dance Video Viral

जैसे ही “मेरे सैयां सुपरस्टार” गाना बजा, वैसे ही दुल्हन ने डांस करना शुरू किया। हालांकि ये कोई टिपिकल डांस नहीं था बल्कि स्टेज तोड़ डांस था। दुल्हन के डांस स्टेप्स से माने पूरा शादी का हॉल भूकंप की चपेट में आ गया हो। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि दुल्हन के हर स्टेप्स ताल से मिल रहे थे। आत्मविश्वास और चेहरे पर बेखौफ एक्सप्रेशन ने दुल्हन के इस डांस को और भी ज्यादा ऊर्जा से भर दिया। मेहमान हो या फिर ससुराल वाले, सभी की आंखे बस दुल्हन पर ही टिकी रह गई।

दुल्हन के कॉन्फिडेंस की देनी पड़ेगी दात

सोशल मीडिया पर लोग दुल्हन की इस एंट्री को पावर स्टेटमेंट बता रहे हैं। शादी समारोह के इस वीडियो में दुल्हन ने अपने डांस को फिल्मी स्टेज परफॉर्मेंस में तबदील कर लिया। दुल्हन ने बिना किसी झिझक के इस दमदार डांस मूव्स और एनर्जी भरे डांस को जिसने भी देखा वो खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाया। जो भी दुल्हन के कॉन्फिडेंस की तो दात देनी पड़ेगी।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

जहां कुछ यूजर्स ने महिला के कॉन्फिडेंस की तारीफ की। तो वहीं कुछ यूजर्स ने दुल्हन के इस डांस के जमकर मजे भी लिए। इस वीडियो को tumara.abhay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

एक ने लिखा, “ऐसी दुल्हन मिले तो शादी सुपरहिट हो जाए।” तो दूसरे ने लिखा, “यह डांस नहीं, दुल्हन का तूफान है।” अन्य ने लिखा, “ये अब तक की सबसे पावरफुल ब्राइडल एंट्री।” तो वहीं एक ने चुटकी लेते हुए लिखा, “बारात कभी भी वापस जा सकती है…”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें